अमृतसर (पंजाब) में स्वर्ण मंदिर के पास 2 निहंग सिखों समेत 3 लोगों द्वारा एक शख्स की हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बकौल पुलिस कमिश्नर अरुण पाल सिंह, निहंग सिखों ने शख्स पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया था जिसके बाद उनमें मारपीट हुई। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर एक को गिरफ्तार किया है।