गूगल ने नस्लीय और लैंगिक भेदभाव के आरोपों को लेकर दायर एक मुकदमे को निपटाने के लिए $28 मिलियन (करीब ₹230 करोड़) का भुगतान करने पर सहमति जताई है। मुकदमे में आरोप लगाया गया था कि गूगल ने श्वेत और एशियाई कर्मचारियों को अधिक वेतन दिया और उन्हें लगातार पदोन्नत किया जबकि गैर-श्वेत कर्मचारियों के साथ ऐसा नहीं किया गया।