नसबंदी के बावजूद एमपी की महिला हुई गर्भवती, बनी चौथे बच्चे की मां
बालाघाट (मध्य प्रदेश) में नसबंदी कराने के बावजूद एक महिला के गर्भवती होने का मामला सामने आया है जिसने चौथे बच्चे को जन्म दिया है। गर्भावस्था के 11 महीने में भी महिला को प्रसव पीड़ा नहीं हुई थी और सोनोग्राफी रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि वह 45 हफ्तों की गर्भवती है। महिला ने सिज़ेरियन डिलीवरी से बेटी को जन्म दिया।