नसरल्लाह के मारे जाने के बाद नईम कासिम को बनाया गया हिज़्बुल्लाह का प्रमुख
हिज़्बुल्लाह ने कार्यवाहक प्रमुख नईम कासिम को संगठन का प्रमुख नियुक्त किया है। इज़रायल द्वारा बेरूत (लेबनान) में किए गए हवाई हमले में हिज़्बुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह के मारे जाने के बाद यह फैसला लिया गया है। इससे पहले बेरूत में इज़रायली हमले में नसरल्लाह के उत्तराधिकारी माने जा रहे हाशिम सफीद्दीन की मौत हो गई थी।