inshorts

नस्लीय हमले में महिला के बाल जड़ से उखाड़ने के आरोपी की तस्वीर यूके पुलिस ने की जारी

यूके पुलिस ने लंदन में एक नस्लीय हमले के दौरान 31-वर्षीय महिला के बाल जड़ से उखाड़ने के आरोपी की तस्वीर जारी कर उसकी सूचना मांगी है। दिसंबर में आरोपी ने बस में सिर के पीछे मुक्का मारकर उसे गिराया था और उसके चेहरे पर चोट आई थी। एक डिटेक्टिव कॉन्स्टेबल ने कहा कि घटना बिना उकसावे के हुई थी।