बैंकों-वित्तीय संस्थानों ने ऋण वसूली के लिए एआई का इस्तेमाल शुरू किया है, ऐसे में किसी ग्राहक के समय पर किस्त/ईएमआई नहीं चुकाने पर एआई एजेंट उसे कॉल/मेसेज कर ईएमआई जमा करने को कहेंगे। ग्राहकों को देखना होगा कि उन्हें कॉल बैंक ने किया है किसी ठग ने नहीं। इसके अलावा, ग्राहक किसी से अपनी निजी जानकारी शेयर न करें।