नहीं थम रहा सोने-चांदी में उछाल, सोना ₹1,200 और चांदी ₹2,000 हुई महंगी

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार को 99.9% शुद्धता वाले सोने का भाव ₹1,200 बढ़कर ₹1,57,200/10 ग्राम हो गया, जो करीब 2 महीने का सबसे ऊंचा स्तर है। वहीं, चांदी ₹2,000 उछलकर ₹2,42,000 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सिर्फ 6 कारोबारी सत्र में सोने की कीमतों में 6% से ज़्यादा की उछाल दर्ज की गई है।

Load More