inshorts

नहाते वक्त पेशाब करना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक! डॉक्टर ने दी बड़ी जानकारी

पेल्विक फ्लोर एक्सपर्ट डॉक्टर एलिशा जेफ्री थॉमस के अनुसार, नहाते वक्त पेशाब करने की आदत गंभीर दिक्कतें पैदा कर सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे में हर बार पानी की आवाज़ सुनते ही ब्लैडर खाली करने की इच्छा होती है जिससे पेशाब लीक होने की समस्या हो सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, नहाने से पहले टॉयलेट इस्तेमाल कर लेना चाहिए।