inshorts

नहाते समय गीज़र से गैस लीक होने से यूपी में 24 वर्षीय युवक की हुई मौत

बागपत (यूपी) में एक 24-वर्षीय युवक की घर के बाथरूम में नहाते समय गीज़र की गैस लीक होने से मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, युवक के काफी देर तक बाथरूम से नहीं निकलने पर परिवार ने दरवाज़ा तोड़कर उसे बेसुध हालत में बाहर निकाला। बकौल डॉक्टर, गीज़र से निकली कार्बन-मोनोऑक्साइड गैस फेफड़ों में ऑक्सीजन खत्म कर देती है।