नहीं चाहते कि सुप्रीम कोर्ट 'तारीख पर तारीख' वाली अदालत बने: जस्टिस चंद्रचूड़

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ ने एक वकील द्वारा स्थगन की मांग करने पर मामले में किसी और दिन सुनवाई करने से इनकार कर दिया। उन्होंने वकील से कहा, "बहस करें या पास ओवर लें। हम नहीं चाहते कि सुप्रीम कोर्ट 'तारीख पर तारीख' वाली अदालत बने।" उन्होंने कहा, "हमें सर्वोच्च न्यायालय की निश्चित गरिमा बनाए रखनी होगी।"