नहीं पता किसे दोष दूं: नोएडा में आवारा कुत्तों के हमले में मारे गए एक साल के बच्चे के पिता
नोएडा (उत्तर प्रदेश) की एक सोसायटी में आवारा कुत्तों के हमले से करीब एक साल के बच्चे की मौत के बाद उसके पिता ने कहा है कि उन्हें नहीं पता घटना के लिए किसे दोष दें। उन्होंने कहा, "मेरे बच्चे पर...आवारा कुत्तों ने हमला किया था...किसी के पालतू जानवर ने नहीं...मेरी पत्नी (मौत की) खबर सुनने के बाद...बेसुध बैठी है।"