रविचंद्रन अश्विन ने खुद को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा द्वारा 'सर्वकालिक महान' करार दिए जाने पर कहा है, "मुझे नहीं पता कि रोहित से क्या कहूं...मैं तारीफ का जवाब देने में बहुत बुरा हूं...वाकई मैं नहीं जानता कि...इसपर कैसे प्रतिक्रिया दूं।" उन्होंने कहा, "रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेरी तारीफ की...ब्रेकफास्ट हॉल में मैंने कहा कि वह बहुत प्यारा था।"