नहीं लगता कि अगले टेस्ट में खेलूंगा: सिडनी टेस्ट में दोनों पारी में शतक लगाने वाले ख्वाज़ा

चौथे ऐशेज़ टेस्ट (सिडनी टेस्ट) की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ उस्मान ख्वाज़ा ने कहा है कि 5-वें टेस्ट में खेलने की उम्मीद नहीं कर रहा हूं लेकिन हमेशा तैयार रहूंगा। उन्होंने कहा, "मेरे क्रिकेट करियर में बहुत सारे उतार-चढ़ाव आए लेकिन टीम में बने रहने के लिए निरंतरता ज़रूरी है और ऐसे प्रदर्शन उसमें सहायक हैं।"