नहीं लगता भारत को पाक चुनौती दे पाएगा, लेकिन उसे हल्के में नहीं लेना चाहिए: अगरकर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजीत अगरकर ने टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले कहा है, "भारत के मौजूदा फॉर्म और आंकड़ों को देखें तो मुझे नहीं लगता कि भारत को पाकिस्तान चुनौती दे पाएगा।" उन्होंने कहा, "लेकिन...मैं कहूंगा कि हमें पाकिस्तान को हल्के में नहीं लेना चाहिए...क्योंकि क्रिकेट...में चीज़ें किसी भी पल बदल सकती हैं, खासकर टी20 प्रारूप में।"