ना इस्तीफा दिया है और ना पद छोड़ा है, 3 साल का कार्यकाल 7 दिसंबर को हो रहा खत्म: सीईए

देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) के.वी. सुब्रमण्यन ने शनिवार को कहा कि उन्होंने ना इस्तीफा दिया है और ना ही अपना पद छोड़ा है लेकिन 7 दिसंबर को उनका 3 साल का कार्यकाल खत्म हो रहा है। उनका स्पष्टीकरण एक दिन बाद आया है। इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने ट्वीट कर अकैडमिक दुनिया में लौटने की घोषणा की थी।