विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा द्वारा एक पत्रकार के धमकी भरे मेसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करने के बाद वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया है, "बेहद दुखद। ऐसी हक की भावना रखना। ना वह सम्मानित हैं और ना ही पत्रकार, बस चमचागिरी है।" चैट में पत्रकार ने साहा द्वारा उसे कॉल न करने पर कभी उनका इंटरव्यू न करने की बात कही थी।