नांदेड़ के अस्पताल में हुई हरेक मरीज़ की मौत की जांच होगी: महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री

महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ ने नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में 48 घंटों में 31 मरीज़ों की मौत को लेकर कहा है कि एक कमिटी हरेक मरीज़ की मौत की जांच करेगी। उन्होंने कहा, "कमियों को दूर किया जाएगा। 15-दिनों में बदलाव नज़र आएंगे।" बकौल मुश्रीफ, 500 मरीज़ों की क्षमता वाले अस्पताल में करीब 1,000 मरीज़ भर्ती थे।