inshorts

नाइजीरिया में अक्टूबर में लिए गए सैंपल में हुई कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि

नाइजीरिया ने बुधवार को कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट के अपने पहले मामलों की पुष्टि की। नाइजीरिया सेंटर फॉर डिज़ीज़ कंट्रोल (एनसीडीसी) ने बताया है कि अक्टूबर में नाइजीरिया आए यात्रियों से लिए सैंपल्स की रेट्रोस्पेक्टिव सीक्वेंसिंग के दौरान ओमीक्रॉन का एक केस मिला। हालांकि, नाइजीरिया ने इस वैरिएंट से संक्रमित मिले यात्री के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।