नागपुर में 3.14 किमी के डबल डेकर पुल का नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में हुआ दर्ज

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया है कि नागपुर (महाराष्ट्र) में सिंगल कॉलम पर बनाए गए 3.14 किलोमीटर के सबसे बड़े डबल डेकर पुल को गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह मिली है। गडकरी ने हाईवे फ्लाईओवर और मेट्रो रेल ट्रैक वाले इस डबल डेकर पुल के निर्माण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व महा मेट्रो को बधाई दी।