नागपुर (महाराष्ट्र) के सरकारी मेडिकल कॉलेज के 6 एमबीबीएस प्रशिक्षुओं को जूनियर छात्र की रैगिंग करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। कॉलेज के अधिकारी ने बताया कि पीड़ित छात्र ने घटना का वीडियो बनाकर सेंट्रल ऐंटी रैगिंग कमिटी को भेज दिया था। कॉलेज के डीन ने आरोपी छात्रों को हॉस्टल खाली करने के आदेश भी दिए हैं।