inshorts

नागपुर स्टेशन पर मोबाइल ऐप आधारित ई-व्हीलचेयर सेवा शुरू, रेलवे ने शेयर किया वीडियो

रेल मंत्रालय ने शनिवार को ट्वीट कर बताया कि मध्य रेलवे के नागपुर डिवीज़न ने नागपुर स्टेशन पर मोबाइल ऐप आधारित ई-व्हीलचेयर सेवा शुरू की है। रेलवे ने लिखा, "यात्री इस सेवा को एडवांस में बुक कर सकते हैं और इससे ज़रूरतमंद व वृद्ध यात्रियों को फायदा होगा।" रेलवे ने ई-व्हीलचेयर का वीडियो भी शेयर किया है।