नागरिकों के खून की एक-एक बूंद का आतंकियों से हिसाब लेंगे: जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल

जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकियों द्वारा आम नागरिकों की हत्याएं करने पर कहा है, "बेगुनाह नागरिकों के खून की एक-एक बूंद का हिसाब लिया जाएगा।" सिन्हा ने बताया कि सुरक्षाबलों को आतंकियों के खात्मे के लिए पूरी छूट दी गई है और वे पाताल में भी होंगे तो उन्हें खोजकर सज़ा दी जाएगी।