नागालैंड के मंत्री तेमजें इम्ना अलोंग ने राजधानी एक्सप्रेस से गुवाहाटी-दीमापुर यात्रा के दौरान मिले डिनर की तस्वीर ट्विटर पर शेयर कर रेलवे की तारीफ की। एक यूज़र ने लिखा, "लगता है...आप 1AC से जा रहे हैं...मैंने हाल ही में भोपाल शताब्दी से यात्रा की थी...जिसमें नाश्ता और लंच बहुत बुरा था।" दूसरे ने लिखा, "मुझे ऐसा खाना...कभी नहीं मिला।"