नादिया रेप और मौत केस में सीबीआई ने की पहली गिरफ्तारी, अब तक कुल तीन हुए अरेस्ट
नादिया (पश्चिम बंगाल) में एक नाबालिग लड़की की दुष्कर्म के बाद मौत मामले में सीबीआई ने शनिवार को पहली गिरफ्तारी की। इससे पहले बंगाल पुलिस ने टीएमसी नेता के बेटे समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। घटना के बाद फरार चल रहे तीसरे आरोपी रामजीत मलिक को सीबीआई ने नादिया ज़िले के रंगघाट इलाके से गिरफ्तार किया है।