नाबा दास का निधन बड़ी क्षति है, वह राज्य व पार्टी के लिए महत्वपूर्ण थे: ओडिशा के सीएम पटनायक
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्वास्थ्य मंत्री नाबा किशोर दास के निधन पर कहा है कि उन्हें सदमा लगा है। उन्होंने कहा, "वह हमारी सरकार और पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण थे। उनका निधन एक बड़ी क्षति है।" गौरतलब है, रविवार को एक पुलिसकर्मी द्वारा गोली मारे जाने के बाद घायल हुए दास का अस्पताल में निधन हो गया।