नाबा दास की हत्या के बाद निरंजन पुजारी बनाए गए ओडिशा के नए स्वास्थ्य मंत्री

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा किशोर दास की हत्या के बाद राज्य के वित्त मंत्री निरंजन पुजारी को स्वास्थ्य मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दास को रविवार को ब्रजराजनगर (ओडिशा) में एक पुलिसकर्मी ने गोली मारी थी जिसके बाद भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में उनका निधन हो गया। दास का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा।

Load More