नाबालिग ऑस्ट्रेलियाई लड़की से इंस्टा पर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो मंगाता था भारतीय युवक, केस दर्ज
ऑस्ट्रेलिया की नाबालिग लड़की का ऑनलाइन यौन शोषण करने को लेकर सीबीआई ने इंदौर (मध्य प्रदेश) के युवक अंकुर शुक्ला पर केस दर्ज किया है। सीबीआई को इंटरपोल से जानकारी मिली थी कि अंकुर ने इंस्टाग्राम पर लड़की से दोस्ती की और उसे आपत्तिजनक तस्वीरें-वीडियो भेजने को राज़ी किया। बाद में इनकार करने पर वह उसे धमकी दे रहा था।