नाबालिग का राजस्थान में कथित तौर पर हुआ रेप, पुलिस बोली- प्राइवेट पार्ट से निकल रहा था खून

राजस्थान पुलिस ने बुधवार को बताया कि एक नाबालिग दिव्यांग लड़की तिजारा फ्लाईओवर (अलवर) पर लावारिस अवस्था में मिली और अस्पताल ले जाने पर पता चला कि उसके प्राइवेट पार्ट से अत्यधिक खून निकल रहा था। बकौल पुलिस, यह रेप केस लग रहा है। वहीं, मंत्री परसादी लाल मीणा के अनुसार, सफल ऑपरेशन के बाद नाबालिग खतरे से बाहर है।