नाबालिग छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गुरुग्राम में गिरफ्तार हुआ छात्र

गुरुग्राम (हरियाणा) में एक नाबालिग छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 19-वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया गया है। छात्रा के परिवार के अनुसार, आरोपी ने छात्रा की एक न्यूड तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करने की धमकी देकर मिलने के लिए बुलाने के बाद उसका यौन उत्पीड़न किया था और विरोध करने पर हत्या की धमकी दी थी।