inshorts

नाबालिग ने 'पढ़ाई से छुटकारा पाकर जेल जाने के लिए' यूपी में की 13-वर्षीय पड़ोसी की हत्या

गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में 16-वर्षीय नाबालिग लड़के को पुलिस ने 13-वर्षीय पड़ोसी की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को उसके माता-पिता जबरन स्कूल भेजते थे जबकि उसका पढ़ाई में ज़रा भी मन नहीं लगता था और उसने पढ़ाई व माता-पिता से छुटकारा पाकर जेल जाने के लिए यह अपराध किया।