मुंबई के एक स्पेशल कोर्ट ने नाबालिग बेटी का 2017-2019 के दौरान कई बार रेप करने वाले शख्स को 20-साल जेल की सज़ा सुनाई है। पीड़िता के मुताबिक, पिता ने बिहार व मुंबई में उसका रेप किया था। वहीं, उसकी मां को रेप की जानकारी होने के बावजूद रिपोर्ट न करने को लेकर पॉक्सो ऐक्ट के तहत दोषी ठहराया गया।