नाबालिग लड़की को अश्लील संदेश और वीडियो भेजने के लिए राजस्थान में पुलिसकर्मी निलंबित
एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि अजमेर (राजस्थान) में एक नाबालिग लड़की को अश्लील संदेश व वीडियो भेजने के आरोप में विक्रम सिंह नामक कॉन्स्टेबल को निलंबित किया गया है। उसके खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट व आईटी ऐक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। एसपी जगदीश चंद्र शर्मा के अनुसार, जांच पूरी होने पर सिंह को गिरफ्तार किया जाएगा।