शहडोल (मध्य प्रदेश) ज़िले में एक सरकारी अस्पताल के कर्मचारी का कुर्सी पर बैठकर एक नाबालिग लड़के से अपने पैरों की मालिश कराने का वीडियो वायरल हो गया है। इसके बाद स्वास्थ्य अधिकारी ने कर्मचारी को 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया है। सीएमओ आर.एस. पांडेय ने बताया कि नोटिस का जवाब मिलने के बाद कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।