मध्य प्रदेश के भोपाल में आगरा (यूपी) से आई एक नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं एएनआई के अनुसार, इनमें से एक आरोपी बीजेपी के डिंडोरी कार्यालय का प्रभारी है और घटना के बाद बीजेपी ने उसकी प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी है।