केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्षी गठबंधन के नए नाम 'INDIA' पर बुधवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "नाम बदलने से लोग नहीं बदल जाते, लोग तो वही हैं। यह तो वही बात है कि नई बोतल में पुरानी वाइन।" उन्होंने आगे सर्वदलीय बैठक को लेकर कहा, "इसमें 33 पार्टियों व 44 नेताओं ने हिस्सा लिया।"