श्रीलंका ने टी20 विश्व कप 2021 में राउंड 1 के ग्रुप ए में अपने पहले मैच में नामीबिया को 7 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने महेश तीक्षाणा के 3 विकेट की बदौलत नामीबिया को 96 रन पर आउट कर दिया था। लाहिरू कुमारा और वनिंदु हसरंगा ने 2-2 विकेट लिए। श्रीलंका ने 13.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।