नामीबिया ने टी20 विश्व कप 2022 के लिए अपनी टीम का किया एलान

नामीबिया ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप-2022 के लिए अपनी 15-सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। गेरहार्ड इरास्मस की कप्तानी वाली टीम में लोहान लौवरेंस, दीवान ला कॉक और टैंगेनी लुंगामेनी को चुना गया है जो विश्व कप डेब्यू करेंगे।16-अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्व कप में नामीबिया अपना पहला मैच 16-अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा।