अफ्रीकी देश नामीबिया से 8 चीतों को लेकर एक विशेष विमान शनिवार सुबह मध्य प्रदेश के ग्वालियर एयरपोर्ट पर उतरा। इन चीतों को कूनो नैशनल पार्क ले जाया जाएगा जिनमें से 3 चीतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने 72वें जन्मदिन पर राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ेंगे। भारत के जंगलों में चीतों को 1952 में विलुप्त घोषित कर दिया गया था।