नामीबिया से भारत लाए गए आठ चीतों के नाम क्या हैं?

नामीबिया से लाए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शनिवार को कूनो नैशनल पार्क में छोड़े गए आठ चीतों में से तीन नर चीतों का नाम फ्रेडी, एल्टन और ओबन हैं। वहीं, पांच मादा चीतों का नाम सियाया, आशा, त्बिलिसी, साशा और सवाना है। गौरतलब है कि आशा का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखा था।