नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति ने तिरुपति मंदिर में दान किया सोने का शंख और 'कछुआ'

इन्फोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी व लेखिका सुधा मूर्ति ने तिरुपति के बालाजी मंदिर में सोमवार को सोने का शंख और 'कछुआ' दान किया। इन दोनों का वज़न लगभग 2 किलोग्राम बताया जा रहा है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों का इस्तेमाल मंदिर की मूर्तियों का अभिषेक करने के लिए किया जाएगा।