नाव के प्रोपेलर में फंसने के बाद महिला की कोलंबिया में हुई मौत, वीडियो में चीखते दिखे लोग

कोलंबिया के वाइट वाटा बीच पर एक 26-वर्षीय महिला ने समुद्र में अपनी चप्पल गिरने के बाद उसमें छलांग लगा दी लेकिन नाव के प्रोपेलर में फंसने के बाद उसकी मौत हो गई है। सामने आए वीडियो में लोग चिल्लाते दिख रहे हैं। अस्पताल में उसकी सर्जरी की गई थी लेकिन कार्डियक अरेस्ट आने से उसकी मौत हो गई।