असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सर्मा ने जोरहाट ज़िले में ब्रह्मपुत्र नदी पर हुई नाव दुर्घटना मामले में पुलिस को आपराधिक मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री सर्मा गुरुवार को जायज़ा लेने घटनास्थल पर पहुंचे और कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कुप्रबंधन के कारण दुर्घटना हुई। उन्होंने कहा, "हम मामले की उच्च-स्तरीय जांच करवाएंगे।"