डीजीसीए के अधिकारी ने बताया है कि दिल्ली से नाशिक के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट ऑटोपायलट में खामी के चलते बीच रास्ते से लौट आई। विमान ने आईजीआई से गुरुवार सुबह 6:54 बजे उड़ान भरी थी लेकिन 1 घंटे बाद वापस आ गया। विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई जिसके बाद यात्री दूसरे एयरक्राफ्ट में शिफ्ट किए गए।