नाश्ता परोसने में देरी को लेकर 76-वर्षीय शख्स ने ठाणे में बहू को मारी गोली, हुई मौत

पुलिस ने बताया है कि ठाणे (महाराष्ट्र) में 76-वर्षीय काशीनाथ पाटिल नामक शख्स ने कथित तौर पर नाश्ता परोसने में देरी को लेकर अपनी 42-वर्षीय बहू सीमा को गोली मार दी। सीमा की शुक्रवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बकौल पुलिस, केस दर्ज कर फरार आरोपी काशीनाथ को ढूंढने के लिए टीमें गठित की गई हैं।