देहरादून में 47-वर्षीय एक शख्स ने सोमवार सुबह अपनी पत्नी, मां और 3 बेटियों (13, 11 और 9 वर्ष की आयु) की चाकू से हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, शख्स की पत्नी से नाश्ता को लेकर बहस हुई थी जिसके बाद उसने उसका गला काट दिया। उसने घरवालों को मारने के बाद खुद को घर में बंद कर लिया।