inshorts

नासा ने बृहस्पति के उत्तरी ध्रुव पर पिज़्ज़ा टॉपिंग जैसे दिख रहे तूफानों का वीडियो शेयर किया

नासा ने हाल ही में बृहस्पति के उत्तरी ध्रुव के इंफ्रारेड व्यू का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दिख रहे तूफान पिज़्ज़ा टॉपिंग पेपरोनी जैसे लग रहे हैं। घटना को 'पेपरोनी स्टॉर्म्स' कहकर नासा ने समझाया, "पीले क्षेत्र ज़्यादा गर्म (या बृहस्पति के वायुमंडल में अधिक गहरे) हैं और डार्क क्षेत्र ठंडे (या उसके वायुमंडल में अपेक्षाकृत ऊपर) हैं।"