नासा ने शेयर की अंतरिक्ष से दिखे सूर्यास्त की तस्वीर

नासा ने अंतरिक्ष से दिखे सूर्यास्त की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा है, "इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन हर 90 मिनट में एक बार पृथ्वी का चक्कर लगाता है।" नासा ने कहा, "इसका मतलब है कि हमारे अंतरिक्षयात्री…अंतरिक्ष में रहने पर रोज़ाना 16 बार सूर्योदय और सूर्यास्त देखते हैं।" बकौल नासा, यह तस्वीर 18 जनवरी 2024 को खींची गई थी।