नासा ने हब्बल स्पेस टेलिस्कोप द्वारा ली गई PN G054.2-03.4. नामक नेबुला की तस्वीर शेयर की है जिसे 'नेकलेस नेबुला' भी कहा जाता है। नासा ने लिखा, "हब्बल ने पृथ्वी से 15,000 प्रकाश वर्ष दूर स्थित अंतरिक्षीय आभूषण के एक चमकते हुए टुकड़े की तस्वीर ली...तारों के एक जोड़े के बेहद नज़दीक परिक्रमा करने से इस नेबुला का निर्माण हुआ।"