नासा ने शेयर की घोड़े के सिर जैसे दिखने वाले नेबुला की तस्वीर
नासा/ईएसए/सीएसए के जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप ने घोड़े के सिर जैसे दिखने वाले नेबुला की स्पष्ट इन्फ्रारेड तस्वीरें कैद की हैं। इस नेबुला को 'बर्नार्ड 33' नाम से भी जाना जाता है और यह पृथ्वी से तकरीबन 1300 प्रकाश वर्ष दूर ओरायन कॉन्स्टेलेशन में स्थित है। यह नेबुला नज़दीक के एक 'हॉट स्टार' के कारण चमकता है।