नासा ने शेयर की पृथ्वी को ढकते 'सफेद और गुलाबी रंग के बादलों' की तस्वीर
नासा ने इंस्टाग्राम पर इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) के अंतरिक्षयात्रियों द्वारा ली गई बादलों के बनने की एक तस्वीर शेयर की है। नासा ने लिखा, "पृथ्वी को ढकते हुए सफेद और गुलाबी रंग के बादल...इस दौरान आईएसएस लाल सागर के तट के ऊपर परिक्रमा कर रहा था।" तस्वीर में बादलों की परतें उत्तर अफ्रीका को कवर करती दिख रही हैं।